14 अप्रैल की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए ने स्पाइसजेट की 90 पायलटों की बोईंग 737 मैक्स विमानों उड़ाने पर रोक लगा दी है। डीजीसीए ने पायलटों को उचित रूप से प्रशिक्षित नहीं पाए जाने के बाद यह कदम उठाया है।

कीव। डेढ़ महीने से ज्यादा की लड़ाई के बाद बुधवार को यूक्रेन में रूसी सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है, रूसी सेना ने मारीपोल के बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है ,यह बंदरगाह यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक की कई संपत्तियां अस्थाई तौर पर जब्त कर ली है , यह संपत्तियां मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत जब्त की गई है।

नई दिल्ली जून 2022 में जर्मनी में होने वाली G7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, हालांकि जर्मनी की ओर से अभी भारतीय पीएम को कोई आधिकारिक तौर पर आमंत्रण नहीं दिया गया है, लेकिन दोनों देश के बीच पीएम मोदी की इस बैठक में जाने को लेकर आरंभिक बातचीत हुई है।

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तजा अब्बासी फेसबुक पर छह अकाउंट चलाता था। एटीएस की छानबीन में पता चला है कि फेसबुक पर उसके 500 दोस्तों में सिर्फ एक युवक गैर मुस्लिम है, जो महाराष्ट्र का निवासी है और उसने मुर्तजा के साथ आईआईटी की पढ़ाई भी की है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट गुरुवार को परिणय सूत्र में बंधेंगे, रणवीर के घर वास्तु हाउस में ही दोनों की शादी होगी।

मुरादाबाद। प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी एक किशोरी की उसके भाई और पिता ने प्रेमी के घर पर ही कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी ।इसके बाद पुलिस ने दोनों पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के वरिष्ठ मंत्री आर ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले 37 वर्षीय ठेकेदार की मौत के मामले पर पुलिस ने ईश्वर अप्पा के खिलाफ ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के लिए ₹5911 मंजूर किए। लक्ष्य पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने और 2.78 लाख ग्रामीण स्थानीय निकायों को सतत विकास लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।