श्री दुर्गा यात्रा समिति द्वारा माँ वैष्णो दरबार यात्रा का प्रस्थान 6 अक्टूबर को, वेद ठुकराल ने साँझा की यात्रा सम्बंधित जानकारियां

Spread the love

रुद्रपुर। हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी श्री दुर्गा यात्रा समिति के तत्वाधान में माँ ज्वाला जी की पवित्र ज्योति को रुद्रपुर श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्री पर्व पर स्थापित करने के संकल्प के साथ समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे यात्रा संबंधी निर्णय लिए गये। श्री दुर्गा यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल ने बताया कि सवा महीने के कार्यक्रम जारी किये गये हैं। 18 सितम्बर को हरी तालिका तीज पर महिलाये श्री दुर्गा मंदिर मे सायं 5 बजे श्रंगार एवं चुड़िया माताओ को चढ़ायेगी। 19 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से गणपति पूजन का कार्यक्रम शरू होगा। इस वर्ष यात्रा के 32 वर्ष पूरे हो जाएंगे। 32 वी माँ वैष्णो दरबार यात्रा का प्रथम निमंत्रण श्री गणेश जी को दिया जायेगा। माँ वैष्णो दरबार यात्रा का प्रस्थान 6 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे होगा। महावीर ध्वज लेकर भक्तजन श्री दुर्गा मंदिर से 5 मंदिर तक जाएंगे जहा से यात्रा हरिद्वार होते हुए पंचकुला माँ मंसादेवी मंदिर पहुंच जाएगी। यात्रा की वापसी 14 अक्टूबर को सायं 5 बजे होगी, जब माँ ज्वाला जी की पावन ज्योति लेकर भक्त गल्ला मंडी पहुंचेंगे। वहा से श्री दुर्गा मंदिर सभा के नेतृत्व मे माँ की पावन ज्योति श्री दुर्गा मंदिर पहुंचेंगी। 15 अक्टूबर प्रथम नवराते पर माँ की चौकी होगी और दूसरे नवरात्रे पर विशाल भगवती जागरण होगा। 3सरे से 8वे नवराते मे माँ की चौकिया होगी। महानवमी 23 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे हवन होगा। 24 अक्टूबर को दशहरे पर गिरिजा मंदिर रामनगर मे माँ की पावन ज्योति का विसर्जन किया जायेगा। 27 अक्टूबर को खीर प्रसाद वितरण के साथ सवा महीने के यात्रा कार्यक्रमों का समापन होगा।

पिछले वर्ष का फोटो, विधायक शिव अरोरा जी सपरिवार शुभारम्भ कराते

इस अवसर पर श्री दुर्गा यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल, श्री दुर्गा मंदिर सभा की अध्यक्षा रेनू अरोरा, पंडित नवीन शास्त्री, महंत राजीव ठक्कर, विक्की कक्कर, राजीव गंभीर, विपिन अरोरा, अमित दुआ,किशन सुखीजा, राम राजदेव,मनोज सलूजा, देवेंदर कुकरेती आदि उपस्थित थे।