![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1-1.jpeg)
![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90-1.jpeg)
रुद्रपुर। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। जनपद उधम सिंह नगर की 9 विधानसभाओं में 665 बूथ पर ठीक सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जनपद के बूथ में अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए लंबी कतारें लगी हुई है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। खास कर युवा वर्ग और पहली बार अपने मत का प्रयोग करने जा रहे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्येक बूथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पुलिस फोर्स के साथ-साथ पैरामिलिट्री को भी तैनात किया गया है। 9 विधानसभाओं में 13 लाख वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके अलावा जनपद के पचास फीसदी बूथों पर चुनाव आयोग लाइव नजर बनाए हुए है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए है।