दुखद: समाजसेवी केवल आनंद हुए पंचतत्व में विलीन, बेटी ने दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

रुद्रपुर। शहर के समाजसेवी एवं शहर की मुख्य रामलीला में दशकों से सेवाएं दे रहे केवल आनन्द (केवल पेंटर) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शांति विहार कालोनी निवसी समाजसेवी केवल आनन्द पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। बीती रात उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बडी संख्या में राजनैतिक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को ढांढस बंधाया। दोपहर को किच्छा रोड मोक्षधाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत केवल आनंद दशकों से शहर की मुख्य रामलीला में अपनी सेवायें दे रहे थे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी वह हमेशा अग्रणी रहते थे।

आपको बता दें, केवल आनंद बालाजी महाराज के अत्यंत प्रिय भजनों को गाते थे। उनके निधन पर उनके साथीगणों में शोक की लहर दौड़ गई। उनको अंतिम विदाई देने के लिए शहर की अनेकों हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है। मोक्षधाम में उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी।

हम भी उनके आकस्मिक निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।