20 फरवरी दैनिक राशिफल– आज किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा संभल कर, पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Spread the love

मेष राशि– आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, संयम बनाकर रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्‍य का ख़ास ध्यान रखें। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। परिवार में आपसी विवाद बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं।

वृष राशि– आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।आपको मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मित्रों से सम्बन्धों में सुधार होगा। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है, संभल कर रहे। दोस्तों के सहयोग से आय वृद्धि के नए साधन विकसित हो सकते हैं। आज आपका धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा,धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में ह‍िस्‍सा लेंगे।

मिथुन राशि– आज आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में व्यर्थ के व्यवधान आ सकते हैं, सचेत रहें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी, लेकिन मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। आज आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। कुटुम्ब-परिवार में आपसी विवाद हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि-आज आपके अन्दर क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, संयम बनाकर रखें। व्यर्थ के क्रोध एवं विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनावश्‍यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, अनियोजित खर्च में काबू रखे।

सिंह राशि– आज पूरा दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है।अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ख़ास ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टकारी रहेगा। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। आज आपको म‍ित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि– आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपके जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, संभल कर रहे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग म‍िलेगा।

तुला राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। धैर्यशीलता की कमी हो सकती हैं, धैर्य बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने पिता के स्‍वास्‍थ्‍य का खास ध्यान रखें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। आज आपकी आय में वृद्धि होगी लेकिन व्यय बढ़ने से परेशान भी रहेंगे ।दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि– आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। आज आपको किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आज आपको कारोबार विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

धनु राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास की कमी बनी रहेगी, संयम बनाकर। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। व्यस्तता भी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है खास ख्याल रखें।आज व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे।

मकर राशि-आज आपके अन्दर आशा-निराशा के । मिश्रित भाव बने रहेंगे। अपनी माता के स्वास्थ्‍य का ख़ास ध्यान रखें। आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयत रहें। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें।

कुंभ राशि– आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। आज आप आर्थिक रुप से परेशान रहेंगे। खर्चों में वृद्धि रहेगी। खानपान के प्रति सचेत रहें। आज आपको पेट से सम्बन्धित कुछ परेशानी हो सकती हैं, ख्याल रखें। नौकरी में अफसरों में मतभेद हो सकते हैं। संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है।

मीन राशि-आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे। आज आपको माता-पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आज आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, ध्यान रखें।