मेष राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आपको परिवार का साथ मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी।
वृष राशि- आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संबंधों में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहेगा। कारोबार के प्रति सचेत रहें, कुछ परेशानियां आ सकती हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। आज आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपके मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।
मिथुन राशि-आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा।
कर्क राशि– आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग रहेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है, संयम बनाकर रखें। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन संयम बनाकर रखें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि- आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं, तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना हैं। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक कठिनाइयां बनी रहेंगी। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। तनाव से दूर रहें।
तुला राशि– आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आपके कारोबार का विस्तार होगा। मेहनत की अधिकता बनी रहेगी।आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। माता का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है,धैर्य बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि– आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र अनुकूल परिस्थितियां हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, संयम और धैर्य बनाकर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
धनु राशि- आज आपकी शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन पिता को कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी, धैर्य बनाए रखें। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। संयम बनाकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
कुंभ राशि– आज आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन की भी सम्भावना है। खर्च बढ़ेंगे।आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय में कठिनाई एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि– आज आपका मन अशान्त हो सकता है।खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आज आपके नए आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं, संयम और धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।
Anil Kumar
Editor