नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच आज पंजाब में पहले चरण के लिए 117 सीटों व उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 59 सीटों पर मतदान होगा।
बेंगलुरु। कर्नाटक में शिवमोगा जिले के शिरालकोप्पा में सरकार इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को 58 छात्राएं हिजाब पहनकर पहुंची। जिस पर कॉलेज प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया।
कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए, जिसके बाद सेना ने इसकी जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले से देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त खालिस्तान समर्थक चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक एके-47 राइफल समेत विदेशी हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कीटनाशकों तथा अन्य कृषि सामग्री का छिड़काव करने के लिए 100 किसान रूम को हरी झंडी दिखाई।
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान से 1 दिन पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राज्य चुनाव विभाग की ओर से मोहाली प्रशासन को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुंबई। फरहान अख्तर शनिवार को अपनी प्रेमिका शिबानी दांडेकर के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।
मुंबई। 2023 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति आईओसी के सत्र की मेजबानी भारत करेगा। इस सत्र का आयोजन मुंबई में होगा।
देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान एफआरआई ने चीड़ की पत्तियों पिरुल से रेशे निकालने के लिए आसान व पर्यावरण अनुकूल तकनीक विकसित की है जिसका प्रयोग पहली बार हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा।
श्रीनगर। उत्तराखंड के गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के भौतिक विज्ञान विभाग के 5 शोध छात्रों द्वारा खोजे गए एक क्षुद्रग्रह की रिपोर्ट को नासा ने अपनी स्वीकृति दे दी है।
ह्यूस्टन। भारतवंशी अमेरिकी इंजीनियर संजय रमभद्रन को हर्ष काउंटी मेट्रोपॉलिटन ट्रांजिट अथॉरिटी का अगला चेयरमैन नामित किया गया है।
कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को 6 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को जप्त कर लिया है, ये सभी मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंका की जल सीमा में प्रवेश कर गए थे।
Anil Kumar
Editor