क्या प्रकृति प्रेमियों में आयी कमी या कुछ और है कारण पर्यटकों की संख्या में कमी का।

Spread the love

उत्तराखंड के चमोली जिले की उच्च हिमालयी भ्यूंडार घाटी में स्थित विश्व धरोहर वियावान फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस बार प्रकृति प्रेमी पर्यटकों की आमद अब तक पिछले वर्ष की अपेक्षा कम ही हुई है, पार्क प्रशासन के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो साफ जाहिर है कि विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी में इस सीजन में सैलानियों की संख्या काफी कम रही है, हालांकि अभी एक माह से ज्यादा का समय है वैली को बंद होने में। दरअसल हर साल एक जून से 31 अक्टूबर तक आम पर्यटकों के लिए यह वैली खुली रहती है। वहीं घाटी का सबसे व्यस्त सीजन मध्य जुलाई से अगस्त का महीना माना जाता है। इस दौरान यहां सबसे अधिक करीब 300 प्रजाति के दुर्लभ अल्पाइन प्रजाति के पुष्प खिले होते हैं। लेकिन इस साल लगातार बारिश के कारण सहित बार-बार बदरीनाथ नेशनल हाईवे के बंद होने और यात्रा रुकने से वैली में पर्यटकों को आवाजाही प्रभावित हुई है हैं। घाटी के पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल जहां अभी तक करीब 20 हजार से अधिक प्रकृति प्रेमी घाटी पहुंचे थे वहीं इस वर्ष अभी तक महज इसके आधे करीब साढ़े दस हजार प्रकृति प्रेमी पर्यटक वैली का दीदार करने आए हैं।
घाटी का सबसे पीक समय जुलाई और अगस्त का महीना माना जाता है। इस दौरान यहां सबसे अधिक करीब 300 प्रजाति के फूल खिले होते हैं। इसी दौरान सबसे अधिक पर्यटक भी घाटी में पहुंचते हैं लेकिन इस साल भारी बारिश, बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने और मौसम को देखते हुए यात्रा को बीच-बीच में रोकने से देशी विदेशी सैलानियों ने फूलो की घाटी की ओर कम ही रुख किया। जिसके चलते विगत वर्ष की तुलना में इस बार आधे पर्यटक ही पहुंच घाटी पहुंच पाए हैं। वहीं अब ठंड की दस्तक से घाटी में पुष्पों की संख्या भी घटने लगी है
इस साल एक जून से चार सितंबर तक घाटी में 10,452 (दस हजार चार सौ बावन) पर्यटक ही पहुंचे हैं जबकि पिछले साल 10 सितंबर तक 20,730 पर्यटक घाटी में पहुंच चुके थे। वहीं पिछले साल घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। इससे पार्क प्रशासन को भी अच्छी आय हुई थी।

घाटी में आने वाले पर्यटकों के पांच सालों का आंकड़ा इस प्रकार है।
वर्ष          भारतीय      विदेशी     कुल
2019    16904      644   17548  
2020       906         10       916
2021       9389      15       9404
2022     20547   280      20827
2023    10798   254      10452 (अब तक) इस सीजन में कुल पर्यटकों की संख्या,,,,,
पार्क प्रशासन की माने तो इस साल पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बारिश व मौसम के अलर्ट के कारण वैली में प्रकृति प्रेमी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।