![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1-1.jpeg)
![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90-1.jpeg)
हल्द्वानी। हल्द्वानी में आज महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के प्रत्यर्पण करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर एसडीएम कोर्ट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु सांगुडी के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु सांगुडी और यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राधा आर्य ने कहा भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करती है, लेकिन उनके सहयोगी दल का सांसद प्रज्वल रेवन्ना कथित यौन शोषण मामले में फरार हो गया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग को लेकर महिला कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब तक प्रज्वल रेवन्ना का भारत में प्रत्यर्पण और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा, तबतक महिला कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।