अलविदाः नहीं रहे मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज! 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अमृता को याद करते-करते बंद हुई आंखें

Spread the love

नई दिल्ली। लोकप्रिय कवि और चित्रकार इमरोज का आज शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 97 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। बताया जा रहा है कि मुंबई के कांदिवली स्थित अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था और वह पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते के बाद काफी लोकप्रिय हुए। हालांकि दोनों ने कभी शादी नहीं की और 40 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे। इमरोज के निधन की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त अमिया कुंवर ने की।
उन्होंने कहा कि इमरोज़ कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक पाइप के माध्यम से खाना खा रहे थे, लेकिन वह अमृता को एक दिन के लिए भी नहीं भूल पाए। वह कहते थे अमृता है, यहीं है। इमरोज़ ने भले ही आज भौतिक दुनिया छोड़ दी हो, लेकिन वह केवल अमृता के साथ स्वर्ग में गए हैं।