बड़ी खबरः करीबी दोस्त पर धोनी ने लगाया आरोप! रांची कोर्ट में दर्ज करवाया आपराधिक मामला

Spread the love

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने करीबी दोस्त मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची की कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। खबरों की मानें तो म‍िह‍िर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं, वहीं वो उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। म‍िह‍िर ने धोनी के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। दरअसल मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसपर दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया। इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था। समझौते के तहत प्रॉफ‍िट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्ज‍ियां उड़ा दी गईं। महेंद्र सिंह धोनी ने ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉर‍िटी लेटर वापस ले लिया। उनको धोनी की ओर से कई कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।