रूस के हमले के बाद यूक्रेन में लगा मार्शल लॉ, जानिए क्या होता हैं मार्शल लॉ और अब तक किन–किन देशों में हो चुका हैं यह लागू

Spread the love

महीनों से जारी तनाव के बाद आखिकार रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इस हमले से यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में आक्रमण किया है। जिसमें दोनों पक्षों के सैनिकों के साथ आम यूक्रेनी नागरिक भी मारे गए हैं। जिसके बाद यूक्रेन-रूस में तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है। जिसके बाद रूस के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुये यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये मार्शल लॉ क्या होता है और किसी देश द्वारा इसे क्यों लागू किया जाता हैं–

क्या होता हैं मार्शल लॉ

यह एक ऐसा कानून है जिसके तहत किसी भी देश या क्षेत्र की शासन व्यवस्था का पूरा अधिकार सेना के हाथ में हो जाता है और सेना को यह अधिकार सरकार द्वारा ही दिया जाता है। मार्शल लॉ को सैनिक कानून या फिर आर्मी एक्ट भी कहा जाता है। जिस भी क्षेत्र या देश में यह कानून लागू होता है, वहां नागरिक कानून हटकर सेना का नियंत्रण प्रभावी हो जाता है।
साधारण शब्दों में कहें तो मार्शल लॉ किसी आपात स्थिति में, किसी संकट की प्रतिक्रिया में या फिर कब्जे वाले क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लागू किया जाता है। इसे लागू करते ही उस क्षेत्र में सीधा सेना का कंट्रोल शुरु हो जाता है, जो स्थिति वर्तमान में यूक्रेन में है।
इस लॉ में अधिकांश जगह कर्फ्यू लगा दिया जाता है, सिविल लॉ, सिविल अधिकार खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा जो भी इस लॉ का पालन नहीं करता हैं, उनके साथ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

मार्शल लॉ लागू होते ही सरकार का नियंत्रण खत्म हो जाता हैं
जब किसी देश में परिस्थिति खराब हो जाती है या जब सरकार के लिए उस स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता है, तब देश में आम सुरक्षा कानूनों को हटाकर मार्शल लॉ लगाया जाता है। इसके बाद उस देश से या उस क्षेत्र पर से सरकार का नियंत्रण खत्म हो जाता है और देश की सेना का नियंत्रण शुरू हो जाता है।

यूक्रेन के इन इलाकों में हो चुका हैं हमला
रूस अब तक यूक्रेन के मारियोपोल, खेर्सन, ओडेसा, डिनीप्रो, खार्किव, लुत्स्क जैसे इलाकों में हमला कर चुका हैं। वहीं पूर्वी यूक्रेन में रूस ने मारियोपोल पोर्ट, क्रमातोर्स्क, चुगेव, खरीव, बेर्यंस्क जैसे इलाकों में हमला किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के क्षेत्र जैसे कि ओजेर्ने जैसे शहरों पर भी अटैक किया है।

अब तक किन देशों में लग चुका है मार्शल लॉ
बता दें कि यूक्रेन से पहले अब तक कई देशों में मार्शल लॉ लगाया जा चुका है।
जिसमें ऑस्ट्रेलिया (1820 से 1832 के बीच)
ब्रूनेई (1962)
कनाडा (1775 से1776)
चाइना (1989)
इजिप्ट (1981)
इंडोनेशिया (2003)
ईरान (1978)
आयरलैंड (1916)
इजराइल (1949 से 1966 तक)
मोरिशस (1968)
पाकिस्तान (1958 और 1969 में)
फिलीपींस (1944)
पोलैंड (1981)
साउथ कोरिया (1946)
सीरिया (1963)
ताइवान (1949)
थाईलैंड (1912)
तुर्की (1923)
अमेरिका (1871,1906 और 1934)