12 मार्च की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में राहत अभियान पर निकला सेना का चीता हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार जयपुर निवासी 29 वर्षीय को –पायलट मेजर संकल्प यादव शहीद हो गए ,जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को एशिया प्रशांत क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना गया है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की ओर से वर्ष 2021 के लिए आईजीआई को यह सम्मान लगातार चौथे वर्ष मिला है।

बिजनौर में एक किशोर ने इंटरनेट मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद बिजनौर निवासी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में तीन लाख का एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हो गया।

हरियाणा सरकार ने 11 मार्च को रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। इससे राज्य सरकार की ओर से लिया जाने वाला गुड्स एंड सर्विस टैक्स अब दर्शकों को नहीं देना पड़ेगा ।

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो स्कूली छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (युविका) का उद्देश्य छात्रों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस कार्यक्रम के लिए इसरो देशभर के स्कूलों से कक्षा 9 में पढ़ रहे कुल 150 छात्रों का चुनाव करेगा।

नई दिल्ली। तकनीकी गड़बड़ी के कारण 9 मार्च को भारत की एक मिसाइल पाकिस्तान में जा गिरी थी। जिस पर भारत ने अपनी इस गलती पर गहरा खेद जताया है, साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच का भी आदेश दे दिया है।

नई दिल्ली। युद्ध ग्रस्त यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर सूमी में फसे 674 लोगों को ऑपरेशन गंगा के तहत शुक्रवार को सुरक्षित स्वदेश लाया गया।
वाशिंगटन ।अमेरिकी संसद ने यूक्रेन को 13.6 अरब डॉलर (एक लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा की सैन्य और मानवीय जरूरतों की सहायता वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को चीन से खरीदे गए जे– 10 सी जेट विमान को वायु सेना में शामिल कर लिया है।