मेष राशि– आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। पूरा दिन आलस्य की अधिकता बनी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, संभल कर रहें। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।
वृष राशि-आज पूरा दिन आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हो, संयम बनाकर रखें। आज आपकी धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की भी सम्भावना बन हैं। आज आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे, धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। कारोबार का फैलाव होगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
कर्क राशि- आज आपके अन्दर आशा और निराशा के भाव बने रहेंगे, संयम बनाकर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में ध्यान दे। आज आपको सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। आज आपकी दोस्तों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि– आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपको किसी पैतृक सम्पत्ति के प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य और साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। दिन सुखमय रहेगा।
कन्या राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। अपने पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना भी है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। माता को स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं, ख्याल रखे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है, ख्याल रखें।
तुला राशि– आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपको पिता से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आज आपके अंदर धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, संभल कर कार्य करें। आज व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज आपका मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना हैं। नौकरी के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में फैलाव होगा।कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी, धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
धनु राशि– आज आपकी धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। कारोबार में स्थितियां सुधरेंगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपका कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय में व्यवधान एवं खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, परेशान हो सकते हैं।
मकर राशि– आज आप आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता की कमी बनी रहेगी, धैर्य बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, संयम बनाकर रखें।
कुंभ राशि– आज आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी । उच्चशिक्षा के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।
मीन राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है, संयम बनाकर रखें। आज आपके किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Anil Kumar
Editor