दुःखद! मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाने वाले मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahari) का मंगलवार की देर रात 69 वर्ष की उम्र में मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बप्पी लहरी के निधन की जानकारी दी गई है।


बप्पी लहरी के निधन की इस दुःखद खबर सुनते ही उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है।
बता दें की बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। वहीं मंगलवार रात बप्पी लहरी की तबीयत अचानक काफी ब‍िगड़ गई जिसपर उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोश‍िश की लेकिन बचा नहीं पाए।
बप्पी लहरी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने अपने कॅरियर में कई हिट गाने गाए। इसके साथ ही उन्होंने कई रिएलिटी शो जज भी किए हैं। इसके अलावा उनकी एक और पहचान हैं, वह सोने के ढेर सारे गहने पहना करते थे।
बप्पी लहरी के यूं अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।