भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास रचने जा रहे हैं और वह यूनाइटेड किंगडम के अगले प्रधानमंत्री होंगे। भारत में जब दिवाली मनाई जा रही थी, तब यह खबर सामने आई और हर कोई खुश हो गया। लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी आई, जिसने हर किसी के चेहरे पर हंसी ला दी। क्योंकि यहां लोग ऋषि सुनक नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा को बधाई दे रहे थे। दरअसल, आशीष नेहरा और ऋषि सुनक का चेहरा कुछ हदतक मिलता है। उनकी स्माइल, फेसकट और हेयरस्टाइल कई तस्वीरों में बिल्कुल एक-जैसा ही लगता है। यही कारण है कि लोग मीम्स बनाते हुए आशीष नेहरा को ही यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाने की बधाई देने लगे।
Congratulations! Ashish Nehra
Man! What a journey its been…
From taking down 6 wkts in 2003 cricket world cup against England to becoming PM of UK#RishiSunak #ashishnehra2003 2022 pic.twitter.com/0NTI9T425K
— 🇮🇳 (@A90sKid_) October 24, 2022
ट्विटर पर कुछ यूजर्स का मानना है कि 42 वर्षीय सुनक का चेहरा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा से मिलता जुलता है। उन्होंने ऋषि सुनक के लिए बधाई संदेश पोस्ट करते हुए आशीष नेहरा की तस्वीरों का इस्तेमाल किया। इतना ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो सुनक की जगह आशीष नेहरा को ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। साथ ही कई लोगों ने ब्रिटेन से ‘कोहिनूर हीरा’ लाने का प्लान भी बताया।
Rishi Sunak and Ashish Nehra seem to be brothers who were estranged in Kumbh Ka Mela.#Rumor
😜😆 pic.twitter.com/rMSrFOZb3r— SOCRATES (@DJSingh85016049) October 24, 2022