दुःखद! 92 वर्ष की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा

Spread the love

मुम्बई। भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें की लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई थीं जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। जिसके बाद कल शनिवार को उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
लता की निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड समेत उनके करोड़ों फैंस में शोक की लहर छा गई हैं।



बता दें की 28 सितंबर, 1929 को जन्मी लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, लीजन ऑफ ऑनर के अधिकारी से सम्मानित किया गया था। 1974 में, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक दर्ज की गई कलाकार के रूप में स्थान दिया हैं।