मेष राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने और अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपको कोई समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र व नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
वृष राशि– आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में संयम बरतें। आज आपको कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपको शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं ख्याल रखें। आज आप किसी अनजान डर से परेशान हो सकते हैं।
मिथुन राशि– आज पूरा दिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र या नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहे।आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप कुछ पुराने मित्रों के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, संभल कर रहें।आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, संयम बनाकर रखें।
कर्क राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, मानसिक शान्त के लिए प्रयास करें। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है, संभल कर रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आज आपके अन्दर आशा व निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। पूरा दिन वाणी में सौम्यता रहेगी। आज आपको किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते है। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
सिंह राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। आय में बढ़ोतरी हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपका भाइयों से विवाद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे।
कन्या राशि– आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज आपके कारोबार का विस्तार होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, लेकिन पूरा दिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे।
तुला राशि- आज पूरा दिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज कारोबार में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। आज किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
वृश्चिक राशि– आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में सचेत रहें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव बने रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपके परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
धनु राशि-आज आपका रहन-सहन थोड़ा अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आपको दोस्त की ओर से कारोबार का प्रस्ताव मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म की ओर रुझान बढ़ेगा। आज आपके मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी बना रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आज आपकी किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।
मकर राशि– आज आपके परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन अशान्त रहेगा, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, संयम बनाकर रखें। उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं, ख्याल रखें। विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
कुंभ राशि- आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। आज आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, तैयार रहें।आज कार्यक्षेत्र में आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता हैं।
मीन राशि- आज आपके तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन संयम बनाकर रखें। आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। आज आपकी आय में वृद्धि होगी लेकिन व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। सन्तान सुख में बढ़ोतरी होगी। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव बना रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
Anil Kumar
Editor