मुम्बई। भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसके चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने सुर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक खास प्लान बनाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में अगले 15 दिन तक हर सार्वजनिक स्थान, सरकारी कार्यालयों और ट्रैफिक सिग्नल पर लता मंगेशकर के गाने बजाए जायेंगे। इसके साथ ही बंगाल सरकार ने यह घोषणा की है कि सोमवार सात फरवरी को हाफ डे छुट्टी रहेगी।
बनर्जी ने कहा कि वह मंगेशकर की आवाज से मंत्रमुग्ध थीं। उन्होंने इस बात का आभार व्यक्त किया कि मंगेशकर ने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”मैं देश की महान शख्सियत भारत रत्न लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अरबों प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। वह सचमुच भारत की सुर कोकिला थीं।
बता दें की लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई थीं जिसके बाद 8 जनवरी को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। जिसके बाद कल शनिवार को उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
बता दें की 28 सितंबर, 1929 को जन्मी लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, लीजन ऑफ ऑनर के अधिकारी से सम्मानित किया गया था। 1974 में, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक दर्ज की गई कलाकार के रूप में स्थान दिया हैं।
Anil Kumar
Editor