4 मई राशिफल– आज मिथुन राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, वृश्चिक राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

Spread the love

मेष राशि- आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे, मन परेशान रहेगा, संयम बनाकर रखें।आज आपकी कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती है, खास ख्याल रखें।

वृष राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग रहेगा। अपनी सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें, काम बिगड़ सकते हैं।आज आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव बना रहेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

मिथुन राशि- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव बने रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, तैयार रहें।

कर्क राशि- आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। पूरा दिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

सिंह राशि-आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आप शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, संयम बनाकर रखें।

कन्या राशि- आज आपका पठन-पाठन में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। आपकी खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन संयम बनाकर रखें।

तुला राशि- आज आप बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें, आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति‍ होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, तैयार रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

धनु राशि- आज आपकी कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार में कोई नया निवेश हो सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लाभ में वृद्धि भी होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं, तैयार रहें। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की वृद्धि‍ होगी।

मकर राशि- आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव रखें। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव हो सकते हैं। माता के स्वास्‍थ्‍य का खास ध्यान रखें।आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। कुटुम्‍ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के मिश्रित भाव बने रहेंगे, आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, सचेत रहें। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़पन बना रहेगा, लेकिन वाणी में सौम्यता भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते है, बातचीत में संयम बरतें। आज किसी रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।