मेष राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे।
वृष राशि- आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें।आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते है। माता को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, ख्याल रखें।
मिथुन राशि- आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है, संयम बरतें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव बने रहेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
कर्क राशि- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के मिश्रित भाव बने रहेंगे, संयत रहें। मानसिक रुप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे, ख्याल रखें।
सिंह राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। संयम बनाकर रखें। परिवार में शान्ति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के मिश्रित भाव बने रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती हैं, तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।
कन्या राशि- आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे। आय में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन कष्टकारी रहेगा, धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। संचित धन में कमी आएगी। नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों के सहयोग मिलेगा।
तुला राशि-आज पूरा दिन आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों में आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। संपत्ति से आय के साधन बनेंगे।
वृश्चिक राशि– आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार के सिलसिले में परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। यात्रा का साथ मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
धनु राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत की अधिकता बनी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। मन में सकारात्मकता रहेगी, नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मकर राशि- आज आपका मन अशान्त हो सकता है। आत्मसंयत रहें। मानसिक रुप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
कुंभ राशि- आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में मेहनत की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। लंबे समय से चले आ रहे विवाद से मुक्ति मिल सकती हैं। सुखद समाचार मिलेगा।
मीन राशि- आज आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
Anil Kumar
Editor