सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल और भारत में कब और कहां दिखेगा?

Spread the love

धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है. यह सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह आंशिक सूर्य ग्रहण है. पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा. जानकारी के लिए बता दें कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था. यह भारत में कहां और कब दिखाई देगा आइये जानें?

आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 कब लगेगा

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समानुसार आज 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण 04 घंटे 3 मिनट की अवधि का है। भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजे दिखाई देगा।

भारत में कहां दिखाई देगा आखिरी सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा यानी इसे नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वराणसी और मथुरा से देखा जा सकता है। पूर्वोत्तर भारत यानी मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में यह सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह सूर्य ग्रहण सूर्यास्त के बाद लगेगा। भारत के अलावा, आखिरी सूर्य ग्रहण 2022 यूरोप, पूर्वोत्तर अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम एशिया और अटलांटिक में दिखाई देगा।

ये लोग न देखें सूर्य ग्रहण

पंचांग के अनुसार, 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। इस वजह से जिन लोगों का जन्म स्वाति नक्षत्र में हुआ है उन्हें यह सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ऐसे लोगों पर सूर्य का प्रभाव बहुत अधिक पड़ता है।

नोट : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।