दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर: नाबालिग लड़की को बीच सड़क 36 बार चाकू से गोदा! देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Spread the love

दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामें आयी है। जहां दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक लड़के ने नाबालिग लड़की दर्दनाक हत्याकर दी। साहिल नाम के लड़के की साक्षी नाम की लड़की से दोस्ती थी। लेकिन उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद लड़के ने बीच सड़क पर लड़की की चाकू से गोदकर हत्याकर दी। आरोपी ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया उस वक्त रास्ते से लोग आ जा रहे थे। लेकिन किसी ने लड़कों को रोकने की कोशिश नहीं की। हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साहिल ने 16 साल की साक्षी पर एक के बाद एक कई बार चाकू से वॉर किए। देखें दिल दहला देने वाला वीडियो।

https://twitter.com/Dubeyjilive/status/1663087079197224960

यह दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का यह मामला है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पता चला कि नाबालिग लड़की गली से गुजर रही थी और अचानक एक लड़के ने उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने पत्थर से हमला बोल दिया। पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे, लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था। इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा। आरोपी ने साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकुओं से गोद रहा है। गली में लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी बीच बचाव करने को तैयार नहीं है। साहिल लगातार चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया। उधर, घायल को मौके से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल आरोपी साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।