बीएसएफ हेडक्वार्टर में तैनात जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोलियां,5 जवानों की मौत

Spread the love

अमृतसर में बीएसएफ की मेस में एक जवान ने अपने ही साथियों में फायरिंग कर दी। जिसमे गोली चलाने वाले कांस्टेबल समेत बीएसएफ के पांच जवानों के मौत हो गई। जबकि कुछ घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह बीएसएफ के हेडक्वार्टर खासा में बीएसएफ 144वीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने एकाएक अपने ही साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। वहीं साथियों पर हमला करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

गोली चलाने वाले जवान का नाम सतेप्पा एसके हैं जो महाराष्ट्र का रहने वाला था। बताया जा रहा हैं की सतेप्पा से ज्यादा ड्यूटी ली जा रही थी।जिससे वह काफी परेशान था। जिसको लेकर सत्तेप्पा ने शनिवार 5 मार्च को बीएसएफ के अधिकारियों से बात भी की थी। इस दौरान उसकी अधिकारियों से बहस भी हुई थी। जिसके बाद रविवार की सुबह सत्तेपा ड्यूटी पर तैनात था और उसने एकाएक अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें सुतप्पा समेत 5 जवानों की मौत हो गई। वहीं बीएसएफ ने इस घटना के बाद कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं।