30 जनवरी दैनिक राशिफल– आज किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा संभल कर, पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Spread the love

मेष राशि– आज आपके परिवार में सुख-शान्ति का वास रहेगा। व्यवसाय में किसी मित्र के सहयोग से तरक्की की राह मिलेगी। आज आपका धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज आपके मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।

वृष राशि-आज आपके अन्दर आत्मविश्वास की कमी बनी रहेगी,बातचीत में संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।आज आपका कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

मिथुन राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव बना रहेगा दूर रहने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।आज आपके सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान का सकती हैं, ख्याल रखें।

कर्क राशि– आज आपके अन्दर धैर्यशीलता की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपका धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी सम्पत्ति या भवन से आय के साधन बनसकते हैं। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों बढ़ने से परेशान रहेंगे।

सिंह राशि– आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के मिश्रित भाव बने रहेंगे। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। अपने स्वास्थ्‍य का ख्याल रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। आज आपकी माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, संयम बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि– आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। नौकरी में परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते है।

तुला राशि– आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। अपने पिता के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें।आज पूरा दिन आपको मानसिक तनाव रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता लाने का प्रयास करें। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। आय में वृद्धि के साधन विकसित होंगे।

वृश्चिक राशि-आज पूरा दिन आपका मन परेशान रहेगा, संयम बनाकर रखें। बेकार के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहे।अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे, लेकिन आय में भी वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपके मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।

धनु राशि-आज आपका रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धर्म के प्रति आस्था का भाव रहेगा। आज आपके नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार के सिलसिले में परिवार से दूर जा सकते हैं। आपका मन अशान्त रहेगा, शांति का प्रयास करें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं, ख्याल रखें। आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

मकर राशि– आज आपका मन अशान्त रहेगा, संयम बरतें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपके घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। पूरा दिन आपकी वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। आज आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टकारी हो सकता है। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।आज आपको सन्‍तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता लाने का प्रयास करें। मन अशान्त रहेगा, शांति का प्रयास करें।

मीन राशि– आजपूरा दिन आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे, संयम बनाकर रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध की अधिकता से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।