यहां देश की पहली Water Taxi सर्विस का हुआ शुभारंभ,मिनटों में तय होगा घंटो का सफर

Spread the love

मुंबई। मुंबई में देश की पहली वाटर टैक्‍सी सर्व‍िस शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज बेलापुर जेट्टी से मुंबई के नागरिकों के लिए ‘सबसे प्रतीक्षित’ जल टैक्सी को झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह सेवा तटीय महाराष्ट्र के लोगों को मुंबई और नवी मुंबई तक पहुंचाएगी। वाटर टैक्सी सेवाएं डोमेस्टिक क्रूज़ टर्मिनल (डीसीटी) से शुरू होंगी और नेरुल, बेलापुर, एलीफेंटा द्वीप और जेएनपीटी के आस-पास के स्थानों को भी जोड़ेगी। फ‍िलहाल य‍ह सुव‍िधा 3 मुख्य रूट पर शुरू की गई है।वाटर टैक्‍सी शुरू होने के बाद मुंबई से नवी मुंबई के बीच का सफर सिर्फ 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। जबकि पहले इस सफर को पूरा होने में 1.30 से 2.00 घंटे का समय लगता था।
इस टैक्‍सी सर्व‍िस के क‍िराये की शुरुआत 750 रुपये से होगी। हर रूट के ल‍िए अलग-अलग क‍िराया न‍िर्धार‍ित क‍िया गया है।


एक वाटर टैक्‍सी में 10 से 50 लोगों की बैठने की क्षमता है। इससे मुंबई से नवी मुंबई तक के सफर में 50 मिनट का समय लगेगा। जिससे समय की बचत होगी। इसमें सुरक्षा का भी व‍िशेष ध्यान रखा गया है। सवारी के दौरान हर यात्री को लाइफ जैकेट दी जाएगी और वाटर टैक्सी 50 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिसमें हर वक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे।