गुजरात के रुझानों में बीजेपी को रिकॉर्ड बढ़त, हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर में कांग्रेस आगे

Spread the love

गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा एकतरफा बढ़त लेकर 151 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 18 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 5 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी।

बड़ी सीटों में जामनगर से भाजपा की रीवाबा ने दोबारा बढ़त बना ली है। वहीं, अहमदाबाद से CM भूपेंद्र पटेल लगातार आगे चल रहे हैं। सेकेंड राउंड के बाद वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल ने भी बढ़त बना ली है। वे पहले राउंड में पीछे चल रहे थे। AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 34 और कांग्रेस को भी 30 सीटों में आगे हैं। अन्य को 4 सीट में आगे है।