यूपी। मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम के रुझान 12 बजे तक आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा, सपा और रालोद ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में हो रहे उप चुनाव में उनकी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव रुझानों में आगे चल रही हैं। चाचा शिवपाल यादव के गढ़ जसवंत नगर में डिंपल यादव 15 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई हैं।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी को समाजवादी पार्टी के गढ़ के तौर पर जाना जाता है और इसी जिले के जसवंत नगर इलाके में मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव का काफी दबदबा है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में उनकी बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव बढ़त बनाई हुई हैं।