नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार से काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि मास्क पहनेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत ज्यादा नहीं है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ही अस्पताल जाना चाहिए।
बता दें कि राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में 97,762 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 17.73 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 8,951 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। हर दिन संक्रमण बढ़ने की वजह से दिल्ली में अब सात हजार इलाके पूरी तरह से सील हुए हैं। 20 हजार से ज्यादा मरीज अपने घरों में उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में 1390 मरीज भर्ती हैं, जबकि 530 मरीज कोविड निगरानी केंद्रों में हैं।
Anil Kumar
Editor