उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर 43 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Spread the love
मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को सेवा का अवसर प्रदान किया है तो बेहतर कार्यशैली से सभी राज्य के विकास में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य करने के लिए समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना होगा। टाइम टेबल के हिसाब से अपनी दिनचर्या बनानी जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है। इस कानून के लागू होने के बाद से राज्य में 05 लाख से अधिक लोग प्रतियोगी परिक्षाएं दे चुके हैं। योग्य अभ्यर्थियों का कई परीक्षाओं में चयन भी हो रहा है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों से पूरे मनोयोग से तैयारी करने को कहा है।
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र देहरादून में पांच सितंबर से होगा। सत्र आठ सितंबर तक प्रस्तावित किया गया है। सत्र में अनुपूरक बजट पेश होगा। कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।बता दें कि विधायी विभाग का छह सितंबर से 12 सितंबर के बीच विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया। इस पर विमर्श करने के बाद इसे पांच सितंबर से करने का निर्णय लिया गया। संसदीय कार्य एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र आहूत होने की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हुआ था। आगामी सत्र देहरादून विधानसभा में होगा। उन्होंने कहा कि सत्र आठ सितंबर तक आहूत होगा। उस दौरान सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पांच सितंबर को विधानसभा सत्र के पहले दिवस में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि दी जाएगी।