स्टेट प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, विश्वजीत नेगी बने प्रदेश अध्यक्ष, युवा पत्रकार रोहित डिमरी को किया गया प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल

Spread the love

देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सहमति से संपन्न हो गए हैं। कार्यकारिणी का गठन कर विश्वजीत नेगी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जबकि चंद्रशेखर जोशी को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्य कारिणी में अन्य पत्रकारों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून मे स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय ढोडियाल और सहायक चुनाव अधिकारी शिव शंकर कुशवाह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। विश्वजीत सिंह नेगी के नाम का प्रस्ताव सर्वेश बिष्ट तथा देवेंद्र ने किया, जिनका अनुमोदन ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया। इसके पश्चात् सदन ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विश्वजीत नेगी पर विश्वास प्रकट किया। महामंत्री पद पर चंद्रशेखर जोशी के नाम पर सदन ने सर्वसम्मति जताई।

प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़वाल से सुनील थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं) से राजकुमार फुटेला के नाम सदन ने सर्वसम्मति जताई। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कुमाऊं मंडल से राज कुमार फुटेला सर्व सम्मति से चुने गए। प्रदेश उपाध्यक्ष देहरादून से बसंत निगम को सदन ने सर्वसम्मति से चुना। प्रदेश सचिव गढ़वाल से देवेंद्र दुमोगा को सर्वसम्मति से सदन ने चुना तथा प्रदेश सचिव गढ़वाल से नरेश भट्ट, प्रदेश सचिव कुमाऊँ से संजय रावत एवं कंचन वर्मा, प्रदेश सचिव देहरादून से सुलोचना पयाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे सर्वसम्मति से चुने गए। विशेष सचिव दिनेश चंद्र शास्त्री, संप्रेक्षक सुरेंद्र अग्रवाल को सर्व सम्मति से सदन ने चुना। सदन ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अजय ढोडियाल को विशेष प्रेस क्लब उत्तराखंड का संरक्षक घोषित किया। स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड की कार्यकारिणी सदस्यों में प्रत्येक जनपद से वरिष्ठ पत्रकार चुने गए, जिसमें उत्तरकाशी से द्वारिका प्रसाद सेमवाल, टिहरी जनपद से शशि भूषण भट्ट, रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी, रुद्रपुर से सुरेंद्र गुप्ता, नैनीताल से योगेश शर्मा, देहरादून से बॉबी शर्मा, बागेश्वर से रमेश पांडे, कृषक हरिद्वार से सनक शर्मा, अल्मोड़ा से अशोक पांडे, चंपावत से विनय शर्मा, चमोली से कांति भट्ट, पौड़ी से गणेश कुकसाल चुने गए।

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर विश्वजीत नेगी ने समस्त पत्रकार जगत का आभार व्यक्त किया। महामंत्री चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि स्टेट प्रेस क्लब उतराखंड देश का एकमात्र मंच है, जिसमें पूरे प्रदेश से पत्रकार गण जुड़े हुए हैं। एक अंब्रेला ऑर्गेनाइजेशन मजबूती से अस्तित्व में आ गया है। इधर, आगामी दिनों में प्रेस क्लब की स्मारिका बनाये पर सहमति बनी, जिसकी संपादकीय की जिम्मेदारी विशेष सचिव वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री को सौंपी गई।