काशीपुर। आज काशीपुर के रामलीला मैदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को पुनः भारी मतों से जिताने की अपील की है।बता दें कि काशीपुर रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए जहां मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई तो वहीं उन्होंने भारत की रक्षा की उपलब्धियों को सामने रखते हुए कहा कि आज भारत दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग साख और पहचान रखता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने देश को सुरक्षा की दृष्टि से विश्वभर में ताकतवर बनाने के साथ-साथ भारत की जनता का भरोसा जीता है। इसी लिए विपक्ष चाहे जितना एकजुट हो ले वह मोदी जी का नारा अबकी बार 400 पार को नही रोक सकता। हम इस बार पहले से ज्यादा ताकत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने अजय भट्ट के पक्ष में मतदान की अपील की।
Anil Kumar
Editor