भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार! कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान नड्डा लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। जिसे नड्डा ने संबोधित किया।

रविवार को जेपी नड्डा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को बहुत बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह सब के प्रयास से ही सफलता मिली है। कहा कि यह मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण है। कहा कि आज भारत की बेटियां अंतरिक्ष को चुनौती दे रही। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में 26 मेडल जीतने पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि आज खेल के प्रति सोच बदल रही है। कहां कि संस्कृत को लेकर देश के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जी 20 को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है। 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। उधर भाजपा अध्यक्ष के हरिद्वार में पीएम मन की बात सुनने के कार्यक्रम में पहुंचने पर युवा कांग्रेस ने सवाल उठाए कहा कि प्रदेश में आपदा की स्थिति बनी है। बेरोजगारी के लिए कुछ नहीं हो रहा है। अंकित हत्याकांड में न्याय नहीं मिल रहा है। जेपी नड्डा पीएम के मन की बात सुनने के लिए आ रहे हैं। लेकिन पीएम और पीएम लोगों की समस्याओं का सुनने का समय नहीं है। इस पर भाजपा नेताओं का विरोध करने के लिए कॉलेज झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाम को जेपी नड्डा वह एक होटल में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार के सांसद डॉ. पोखरियाल निशंक समेत तकरीब सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। कोर ग्रुप की बैठक में नड्डा लोकसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारियों के बारे में फीडबैक ले सकते हैं। पार्टी ने हारी हुई 23 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी है। नड्डा हर विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने के अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बैठक में बागेश्वर उपचुनाव के अलावा निकाय चुनाव और सहकारिता चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।