• Latest
  • Trending
आखिर क्यों कांग्रेस छोड़ी गुलाम ने? चिट्ठी में बताये कारण राहुल भी बने पार्टी की बर्बादी की वजह पढ़े पूरी खबर

आखिर क्यों कांग्रेस छोड़ी गुलाम ने? चिट्ठी में बताये कारण राहुल भी बने पार्टी की बर्बादी की वजह पढ़े पूरी खबर

August 26, 2022
अमेरिका से राहुल ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले- ‘मैं यहां मन की बात’ करने नहीं आया हूं, बल्कि….’

अमेरिका से राहुल ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले- ‘मैं यहां मन की बात’ करने नहीं आया हूं, बल्कि….’

June 5, 2023
Viral Video: पति बना हैवान! पत्नी को बेरहमी से डंडे से जमकर पीटा, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

Viral Video: पति बना हैवान! पत्नी को बेरहमी से डंडे से जमकर पीटा, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

June 5, 2023
क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है इस साल की थीम! जानें महत्व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है इस साल की थीम! जानें महत्व और इतिहास

June 5, 2023
ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा! आंदोलन वापस लेने के फैसले को साक्षी मलिक ने बताया झूठा, ट्वीट कर बताई असली सच्चाई

ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा! आंदोलन वापस लेने के फैसले को साक्षी मलिक ने बताया झूठा, ट्वीट कर बताई असली सच्चाई

June 5, 2023
महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

June 5, 2023
Video: उधमसिंहनगर एसएसपी का बड़ा एक्शन! ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्नो पर चलवाया बुलडोजर

Video: उधमसिंहनगर एसएसपी का बड़ा एक्शन! ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्नो पर चलवाया बुलडोजर

June 5, 2023
Breaking News: 32 साल का इंतजार, अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा

Breaking News: 32 साल का इंतजार, अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा

June 5, 2023
मासूम से बर्बरता का खौफनाक वीडियो: दत्तक ग्रहण केंद्र में चीखती-चिल्लाती रही बच्चियां और प्रोग्राम मैनेजर पीटती रही, देखिये वीडियो

मासूम से बर्बरता का खौफनाक वीडियो: दत्तक ग्रहण केंद्र में चीखती-चिल्लाती रही बच्चियां और प्रोग्राम मैनेजर पीटती रही, देखिये वीडियो

June 5, 2023
ओडिशा में फिर हुआ रेल हादसा, ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के पांच डब्बे

ओडिशा में फिर हुआ रेल हादसा, ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के पांच डब्बे

June 5, 2023
WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह को मिली बड़ी राहत? साक्षी मलिक ने ट्वीट में कह दी यह बात! आखिर क्या है सच जानिए

WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह को मिली बड़ी राहत? साक्षी मलिक ने ट्वीट में कह दी यह बात! आखिर क्या है सच जानिए

June 5, 2023
योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर इन दिग्गजों ने दी सीएम को दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर इन दिग्गजों ने दी सीएम को दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

June 5, 2023
हिंदू महिलाओं के पर्सनल डाटा को इस्लामिक देश भेजने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, अंडर गारमेंट कंपनी को कर रहा था ब्लैकमेल

हिंदू महिलाओं के पर्सनल डाटा को इस्लामिक देश भेजने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, अंडर गारमेंट कंपनी को कर रहा था ब्लैकमेल

June 5, 2023
Monday, June 5, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainemnt
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Khulasa Special
No Result
View All Result
Khulasa 24 India
No Result
View All Result

आखिर क्यों कांग्रेस छोड़ी गुलाम ने? चिट्ठी में बताये कारण राहुल भी बने पार्टी की बर्बादी की वजह पढ़े पूरी खबर

by News Desk
August 26, 2022
in Politics
आखिर क्यों कांग्रेस छोड़ी गुलाम ने? चिट्ठी में बताये कारण राहुल भी बने पार्टी की बर्बादी की वजह पढ़े पूरी खबर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के हवाले से कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आजाद नई पार्टी बनाएंगे। इधर, आजाद के कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के बाद जम्मू-कश्मीर में पांच नेताओं जीएम सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इनमें सरूरी को छोड़कर बाकी सब पूर्व विधायक हैं।

आजाद ने सोनिया को पांच पन्ने की चिट्ठी भेजी
इधर आजाद ने अपने इस्तीफे के तौर पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्ने की चिट्ठी भेजी है। इस्तीफे के इन पन्नों में 7 किरदार और 3 हालात हैं। सबसे सख्त बयान राहुल को लेकर है। आजाद ने उन्हें कांग्रेस की बर्बादी की वजह बताया है। आइए बारी-बारी से जानते हैं आजाद की चिट्ठी में लिखे गए किरदारों और हालात के बारे मे
सोनिया के बारे में: बेशक कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर आपने यूपीए-1 और यूपीए-2 के गठन में शानदार काम किया। इस सफलता का सबसे बड़ा कारण यह था कि आपने अध्यक्ष के तौर पर बुद्धिमान सलाहकारों और वरिष्ठ नेताओं के फैसलों पर भरोसा किया, उन्हें ताकत दी और उनका ख्याल रखा।

राहुल के बारे में: दुर्भाग्य से राजनीति में राहुल गांधी की एंट्री और खासतौर पर जब आपने जनवरी 2013 में उन्हें उपाध्यक्ष बनाया, तब राहुल ने पार्टी में चली आ रही सलाह के मैकेनिज्म को तबाह कर दिया। सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को साइड लाइन कर दिया गया और गैर अनुभवी चापलूसों का नया ग्रुप बन गया, जो पार्टी चलाने लगा।

अपने बारे में: मैं लगातार 4 दशक तक कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य रहा। 35 साल तक मैं देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी का जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज भी रहा। मैं यह बताते हुए खुश हूं कि जिन राज्यों में मैं इंचार्ज रहा, उनमें से 90% में कांग्रेस को जीत मिली।

पार्टी के बारे में: यूपीए सरकार की अखंडता को तबाह करने वाला रिमोट कंट्रोल सिस्टम अब कांग्रेस पर लागू हो रहा है। आप बस नाम के लिए इस पद पर बैठी हैं। सभी जरूरी फैसले राहुल गांधी ले रहे हैं, उससे भी बदतर यह है कि उनके सुरक्षाकर्मी और पीए ये फैसले ले रहे हैं।

इंदिरा के बारे में:1977 के बाद संजय गांधी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के पद पर रहते हुए मैं हजारों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक जेल से दूसरी जेल गया। तिहाड़ जेल में मेरा सबसे लंबा समय 20 दिसंबर 1978 से जनवरी 1979 तक था। तब मैंने इंदिरा गांधी जी की गिरफ्तारी के खिलाफ जामा मस्जिद से संसद भवन तक विरोध रैली निकाली थी। हमने जनता पार्टी की व्यवस्था का विरोध किया और उस पार्टी के कायाकल्प का रास्ता बनाया, जिसकी नींव 1978 में इंदिरा गांधी जी ने रखी थी। 3 साल के महान संघर्ष के बाद 1980 में कांग्रेस पार्टी दोबारा सत्ता में लौटी।

संजय के बारे में: छात्र जीवन से ही मैं आजादी की अलख जगाने वाले गांधी, नेहरू, पटेल, अबुल कलाम आजाद, सुभाष चंद्र बोस के विचारों से प्रभावित था। संजय गांधी के कहने पर मैंने 1975-76 में जम्मू-कश्मीर यूथ कांग्रेस की अध्यक्षता संभाली। कश्मीर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद 1973-75 तक मैं कांग्रेस के ब्लॉक जनरल सेक्रेटरी का जिम्मा भी संभाल रहा था। संजय गांधी की दुखद मृत्यु के बाद 1980 में मैं यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बना।

राजीव के बारे में: यूथ कांग्रेस का प्रेसिडेंट रहते हुए मुझे आपके पति राजीव गांधी को यूथ कांग्रेस में नेशनल काउंसिल मेंबर के तौर पर शामिल करने का सौभाग्य मिला। 1981 में कांग्रेस के स्पेशल सेशन के दौरान राजीव गांधी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए। यह भी मेरी ही अध्यक्षता में हुआ। मैं राजीव गांधी के कांग्रेस पार्लियामेंट्री बोर्ड का अध्यक्ष बनने से लेकर उनकी दुखद हत्या तक इस बोर्ड का सदस्य रहा।

अब हालात के बारे में क्या लिखा
1. 2014 की हार: कांग्रेस की बर्बादी का सबसे ज्वलंत उदाहरण वह है, जब राहुल गांधी ने सरकार के अध्यादेश को पूरी मीडिया के सामने टुकड़े-टुकड़े कर डाला। कांग्रेस कोर ग्रुप ने ही यह अध्यादेश तैयार किया था। कैबिनेट और राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दी थी। इस बचकाना हरकत ने भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के औचित्य को खत्म कर दिया। किसी भी चीज से ज्यादा यह इकलौती हरकत 2014 में यूपीए सरकार की हार की बड़ी वजह थी।

2. 2014 से 2022 का समय: 2014 में आपकी और उसके बाद राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस शर्मनाक तरीके से 2 लोकसभा चुनाव हारी। 2014 से 2022 के बीच हुए 49 विधानसभा चुनावों में से हम 39 चुनाव हार गए। पार्टी ने केवल 4 राज्यों के चुनाव जीते और 6 मौकों पर उसे गठबंधन में शामिल होना पड़ा। अभी कांग्रेस केवल 2 राज्यों में शासन कर रही है और 2 राज्यों में गठबंधन में उसकी भागीदारी मामूली है।

3. सोनिया को फिर संभालना पड़ा जिम्मा: हार के बाद राहुल गांधी ने झुंझलाहट में अध्यक्ष पद छोड़ दिया, उससे पहले उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी में हर सीनियर नेता का अपमान किया, जिसने पार्टी के लिए अपनी जिंदगी दी, तब आप अंतरिम अध्यक्ष बनीं। पिछले 3 साल से आप यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

दो घंटे में कैंपेन कमेटी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था
आजाद कई दिनों से हाईकमान के फैसलों से नाराज थे। इसी महीने 16 अगस्त को कांग्रेस ने आजाद को जम्मू-कश्मीर प्रदेश कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन आजाद ने अध्यक्ष बनाए जाने के 2 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। आजाद ने कहा था कि ये मेरा डिमोशन है।

73 साल के आजाद अपनी सियासत के आखिरी पड़ाव पर फिर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालना चाह रहे थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी बजाय 47 साल के विकार रसूल वानी को ये जिम्मेदारी दे दी। वानी गुलाम नबी आजाद के बेहद करीबी हैं। वे बानिहाल से विधायक रह चुके हैं। आजाद को यह फैसला पसंद नहीं आया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व आजाद के करीबी नेताओं को तोड़ रहा है और आजाद इससे खफा हैं।

कांग्रेस हाईकमान से पहले भी खटपट हुई, मामला सुलझ गया
यह पहली बार नहीं है, जब गुलाम नबी आजाद 10 जनपथ यानी सोनिया गांधी की गुड लिस्ट से बाहर हैं। 2008 में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी उनकी कांग्रेस हाईकमान से खटपट हुई थी। हालांकि 2009 में आंध्र प्रदेश कांग्रेस में विवाद के बाद हाईकमान ने आजाद को समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद फिर वे गुड लिस्ट में शामिल हुए और केंद्र में मंत्री बने। सूत्रों के मुताबिक इस बार कांग्रेस हाईकमान से उनका समझौता नहीं हो पाया, इस वजह से उन्होंने इस्तीफा ही दे दिया।

आजाद की राज्यसभा से विदाई पर भावुक हुए थे PM मोदी

आजाद का राज्यसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2021 को पूरा हो गया था। उसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि किसी दूसरे राज्य से उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा। आजाद का कार्यकाल खत्म होने वाले दिन उन्हें विदाई देते हुए PM नरेंद्र मोदी भावुक हो गए थे। 2022 में मोदी सरकार ने गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान दिया था। कांग्रेस के कई नेताओं को यह पंसद नहीं आया। नेताओं ने सुझाव दिया था कि आजाद को यह सम्मान नहीं लेना चाहिए।

जी-23 ग्रुप का हिस्सा थे गुलाम नबी आजाद
गुलाम नबी आजाद पार्टी से अलग उस जी 23 समूह का भी हिस्सा थे, जो पार्टी में कई बड़े बदलावों की पैरवी करता है। उन तमाम गतिविधियों के बीच इस इस्तीफे ने गुलाम नबी आजाद और उनके कांग्रेस के साथ रिश्तों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें 👉

अमेरिका से राहुल ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले- ‘मैं यहां मन की बात’ करने नहीं आया हूं, बल्कि….’

ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा! आंदोलन वापस लेने के फैसले को साक्षी मलिक ने बताया झूठा, ट्वीट कर बताई असली सच्चाई

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

Category

  • accident
  • airlines
  • Banking
  • business
  • covid-19
  • Crime
  • delhi
  • Economy
  • Education
  • Entertainemnt
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • international
  • job
  • Khulasa Special
  • Law
  • manipur
  • others
  • Politics
  • relief to the people living in live-in
  • Sports
  • spritual
  • Supreme Court set aside the decision of Kerala High Court
  • Technology
  • terrorist
  • uttar pradesh
  • uttarakhand
  • Viral Videos
  • weather
  • World
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • गुजरात
  • झारखंड
  • नागालैंड
  • नैनीताल

Khulasa 24 India

Anil Kumar
Editor

Contact Us

Address : Ward-14, Adarsh Colony, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
Contact : +91-9719739990
Email : editorkhuasa24x7india#gmail.com
Website :www.khuasa24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khulasa24india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainemnt
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Khulasa Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In