हरिद्वार। हरियाणा के मुख्यमंत्री नवाब सिंह सैनी आज लक्सर के भोगपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। इससे पहले यहां पहुंचने पर सीएम सैनी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने केन्द्री सरकार के कार्यों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत दिशा में ले जाने के लिए नरेंद्र मोदी ने काम किया है। पहले लोग पत्थर बाजी करते थे, लेकिन अब किसी की पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने महिलाओं को लेकर कहा कि महिलाओं के चूल्हे तक गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। देश को कई बड़े रेलवे ट्रैक, बड़े सड़क मार्ग मिले हैं। कहा कि आज देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
Anil Kumar
Editor