उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बंसल! पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

Spread the love

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा ताबड़तोड़ तैयारियां की जा रही हैं। पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में आज अल्मोड़ा में लोकसभा कोर कमेटी और प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल शामिल हुए। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भट्ट और बंसल का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बंसल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। बैठक में पहुंचे बीजेपी के आला नेताओं ने मंडल, शक्तिकेन्द्र और बूथ स्तर पर प्रचार में तेजी लाने के निर्देश दिये। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा उत्तराखंड की पांचो सीटों में 5 लाख वोटो से अधिक अंतर से जीत का लक्ष्य रखा गया है।