नई दिल्ली। भारतीय हॉकी एक बार फिर सुर्खियों में है। एक राज्य संघ तेलंगाना हॉकी ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर उसके चुनाव कराने के लिए 25 लाख रुपए की जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। तेलंगाना हॉकी के चुनाव इस साल अप्रैल में होने थे लेकिन इस राज्य संघ के अध्यक्ष सरस तलवार के अनुसार वे चुनाव कराने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन भोलानाथ विभिन्न कारणों से इसमें रोड़ा अटका रहे हैं। बाद में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ ने तेलंगाना हॉकी के कामकाज को चलाने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव फिरोज अंसारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति गठित की इसके बाद तलवार ने शिकायत दर्ज कराई थी।
Anil Kumar
Editor