बड़ी खबरः फ्लाइट में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़! पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया आरोपी

Spread the love

नई दिल्ली। फ्लाइट में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर 52 साल के आरोपी को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु लुफ्थांसा फ्लाइट की है। कथित तौर पर सो रही महिला के बगल में बैठा शख्स उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद महिला ने पायलट से शिकायत कर अपनी सीट बदलवा ली। यह घटना 6 नवंबर की है। मामले में पुलिस ने बताया कि कथित घटना 6 नवंबर को उस वक्त हुई जब आंध्र प्रदेश के तिरूपति की रहने वाली 32 साल की महिला फ्लाइट में सो रही थी। महिला ने बताया कि जब वह सो रही थी तब उसके बगल में बैठे शख्स ने कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में महिला ने पायलट से रिक्वेवेस्ट कर अपनी सीट बदलवा ली, क्योंकि आरोपी यात्रा के दौरान उसे परेशान कर रहा था।