13 अप्रैल की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े 7000 करोड रुपए के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में एक प्रमुख आरोपित सुभाष शंकर परब को लंबी राजनीतिक और कानूनी प्रक्रिया के बाद मंगलवार को मिस्र की राजधानी काइरो से लाया गया।

झारखंड में देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोड पर दुर्घटना के बाद सेना ने 44 घंटे का रेस्क्यू अभियान चलाकर 48 पर्यटकों की जान बचा ली, वही इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

पुणे। सेना प्रमुख एमएम नरवाने ने मंगलवार को मुंबई इंजीनियर ग्रुप और सेंटर में आयोजित एक समारोह में देश में विकसित विशेष वाहनों को सेना में शामिल किया।

नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीआर चौधरी ने कहा कि भविष्य की युद्ध हाइब्रिड होंगे इसमें कंप्यूटर से cyber-attack सूचनाओं का ब्लैकआउट आर्थिक नाकेबंदी से लेकर हाइपरसोनिक मिसाइल जंग का मुख्य हत्यार होंगे।

बंगाल की आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 64.03 और 41.10% वोट पड़े।

मुंबई को संयुक्त राष्ट्र ने 2021 का ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड यानी वृक्ष नगरी घोषित किया है।

डिब्रूगढ़। देश में निर्मित डॉर्नियर 228 विमान ने मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट मार्ग पर अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान भरी।

कोलकाता। हाईकोर्ट में कांग्रेस पार्षद हत्याकांड के बाद अब मामले के चश्मदीद गवाह की संदिग्ध हालात में मौत की भी सीबीआई जांच का आदेश दिया है न्यायाधीश राजशेखर मंथा के पीठ ने यह फैसला सुनाया।

लंदन। ऑस्ट्रेलिया का राज्य विभिन्न शहरों में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा खेलों का आयोजन मार्च 2026 में विभिन्न शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों में होगा जिसमें मेलबर्न , जिलोंग , बेंडिगो , बेलार्ट और जिप्स लैंड शामिल है।