26 जनवरी की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री झारखंड के प्रभारी और स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार एसयूवी वाहन के पुल से गिरने से उसमें सवार सात मेडिकल छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई।इस हादसे में महाराष्ट्र के भाजपा विधायक की बेटे की भी मृत्यु हुई है।

पटना। रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी एनटीपीसी परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाकर बिहार में अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में अब बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की यह तस्वीरें लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022 का केंद्रीय बजट पेश करेंगे बजट पेश होने से 1 दिन पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही विद्रोह के स्वर और तेज हो गए हैं, रामनगर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनावी रण पर उतरने का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने कड़ा विरोध किया है ।जबकि लाल कुआं सीट से टिकट ना मिलने पर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कांग्रेस को गुड बाय कह दिया है।

मुम्बई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में अब मामूली सुधार है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में ही भर्ती है ।उनके स्वजनों ने गायिका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

फिरोजपुर। सतलुज नदी में गिराए जाने वाले गंदे पानी के पाइपों में रस्सा डालकर पाकिस्तान से नशीले पदार्थ मंगवाने वाले तस्कर गिरोह के दो लोगों को फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर ।श्रीनगर में कड़े सुरक्षा प्रबंधों वाले हरी सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों की ओर से हुए ग्रेनेड हमले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर व दो महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए।

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में साइंस कॉलेज की 17 वर्षीय छात्रा ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन ना मिलने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली।

कोलंबो। श्रीलंकाई अदालत ने मंगलवार को 56 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया हैं।मनार के दक्षिण समुद्र में दिसंबर महीने में श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया था जिसके बाद उत्तरी जाफना प्रायद्वीप की एक अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।