15 फरवरी की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को 62. 62% मतदान हुआ, जबकि उत्तराखंड में 65.10% मतदान हुआ वहीं गोवा में सबसे ज्यादा 78.94% मतदान हुआ।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने चीन के 54 ऐप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने साल के पहले मिशन में सोमवार को धरती की निगरानी करने वाले सेटेलाइट ईओ एस–04 और दो अन्य छोटे सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा।

चंडीगढ़ ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर पंजाब को नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने के कारण मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का हेलीकॉप्टर दो बार तय समय सीमा पर उड़ान नहीं भर सका जिसके चलते वह चंडीगढ़ में 4 घंटे तक रुके रहे और होशियारपुर गुरदासपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों में शामिल नहीं हो सके।

बेंगलुरु। हिजाब विवाद को लेकर मचे बवाल के बाद करीब एक हफ्ते की बंदी के बाद कर्नाटक में सोमवार को दसवीं तक के स्कूल खुल गए।

मथुरा स्थित पुराने बस अड्डे पर सोमवार शाम बुद्ध विहार डिपो की एक बस में अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आकर एक यात्री की जलने से मौत हो गई।

दिल्ली। टाटा संस ने तुर्की एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन इल्कर एयसी को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

अहमदनगर। अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार की शराब नीति के खिलाफ अपनी प्रस्तावित भूख हड़ताल को टालने का फैसला लिया है।

उज्जैन के समीप अल्मोड़ा गांव में पुरातत्व विभाग द्वारा कराई जा रही खुदाई में करीब 1000 साल पुराने शिव मंदिर का गर्भ ग्रह मिला है।

चंडीगढ़। कोरोना के चलते लंबे समय से चले आ रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स अब मार्च के अंत तक हो सकते हैं।