कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए होटल में जा घुसा, 10 लोगो की मौत, देखें वीडियो

Spread the love

महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-आगरा हाईवे पर ब्रेक फेल होने की वजह से एक कंटेनर होटल में जा घुसा। हादसे में 38 लोग कंटेनर की चपेट में आ गए। इनमें 10 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हैं। दुर्घटना शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर अपने आगे चल रही एक कार को रौंदता हुआ सड़क किनारे एक होटल में जा घुसता है।

हादसे को फोटोज में देखिए

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव दूर तक बिखर गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव दूर तक बिखर गए।

टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। बाद में इसे क्रेन से हटाया गया।

टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। बाद में इसे क्रेन से हटाया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए पहुंचे।

हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए पहुंचे।

हादसे में होटल ध्वस्त हो गई।

हादसे में होटल ध्वस्त हो गई।

घटना के दौरान का वीडियो डरावना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे से पहले मुंबई-आगरा हाईवे पर दूसरा कंटेनर बाएं दिशा में धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। सड़क के किनारे एक और ट्रक खड़ा है। एक कार इन दोनों को क्रॉस करने ही वाली थी कि बेकाबू कंटेनर पीछे से कार को टक्कर मारता है। फिर होटल में घुसता है। पहले तो कार के चिथड़े उड़ जाते हैं और वह सड़क पर 200 मीटर घिसटती हुई सामने एक डिवाइडर से टकराकर करीब 5 फीट तक हवा में उछल जाती है। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगे एक होटल में जाकर लोगों को कुचलते हुए पलट जाता है। घटना के दौरान होटल में भीड़ थी। इस वजह से जान-माल का ज्यादा नुकसान हुआ है। हादसे के बाद सड़क के किनारे मृतकों और घायलों की कतार लग गई। कई लोगों का शरीर का हिस्सा अलग-थलग पड़ा हुआ था। घायल घंटों सड़क पर तड़पते नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की दौरान कंटेनर की रफ्तार करीब 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी। कंटेनर पर गिट्‌टी लदा हुआ था।लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया और कंटेनर को क्रेन के जरिए हटाया गया। हादसे में होटल पूरी तरह तबाह हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुले जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के समीप पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे जिसके बाद चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक राजमार्ग पर एक बस स्टैंड के समीप बने एक होटल में जा घुसा और पलट गया। उन्होंने कहा, कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से कुछ लोग बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।