1 मई राशिफल– आज कर्क राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, तुला राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

Spread the love

मेष राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आपके व्‍यवहार वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। लाभ लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। भाइयों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सुखद समाचार म‍िलेगा।

वृष राशि- आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है, संयम बनाकर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। खानपान में रुच‍ि रहेगी। म‍ित्रों का सहयोग म‍िलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की उम्‍मीद है।

मिथुन राशि- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं, संयत रहें। जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि- आज आप अपनी परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें, संयम और धैर्य बनाकर रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की के योग हैं। उच्‍चाध‍िकारी से मनमुटाव हो सकता है। आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें।

सिंह राशि- आज आपको शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। धैर्य और संयम बनाकर रखें।

तुला राशि- आज आपको नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, तैयार रहें। आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। तरक्‍की के योग हैं।

वृश्चिक राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन मन अशान्त भी हो सकता है, आत्मसंयत रहें। आज आप परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं, तैयार रहें।कार्यक्षेत्र में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

धनु राशि- आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अफसरों से सद्भाव रहेगा। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है, ख्याल रखें। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आज आपको माता का सहयोग म‍िलेगा। धन लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर राशि- आज पूरा दिन आपकाbमन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, संयम बनाकर रखें। आज आपके अफसरों से मतभेद भी बढ़ सकते हैं। व्‍यर्थ के वाद-वि‍वाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

कुंभ राशि- आज आपके मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। माता का सहयोग म‍िलेगा। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- आज पूरा दिन आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। म‍ित्रों के सहयोग से रोजगार के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा शुभ होगी।