31 मार्च राशिफल– आज सिंह राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, फिजूलखर्ची समेत इन कुछ खास बातों का रखें ख्याल

Spread the love

मेष राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

वृष राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन की भी संभावना हैं। आज आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। पूरा दिन मानसिक शांति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे, ख्याल रखें।

मिथुन राशि- आज आपका मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें। अपने स्वास्थ्‍य का भी खास ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। बेकार की भाग-दौड़ रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि हो सकती हे। अनियोजित खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे।

कर्क राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको परिवार का साथ मिलेगा। खानपान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता हैं। आज आपके मन में निराशा एवं असंतोष के भाव बने रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज आप धार्म‍िक गतिविधियों में शामिल होंगे।

सिंह राशि– आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं, ख्याल रखें। आज आपका मन अशांत रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। पारिवारिक संपत्ति से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी, संयम बनाकर रखें। धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव बने रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बेकार के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा।

तुला राशि– आज आपके अंदर आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाए रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य का खास ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने कारोबार की ओर ज्यादा ध्यान दें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। सुखद समचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि– आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन फिर भी संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्‍थिति से परेशान हो सकते हैं, संभल कर खर्च करें।

धनु राशि- आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें।आज आप किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्‍यान रखें। शैक्षिक कार्यों में परेशानियां आएंगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि– आज पूरा दिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी, आत्मसंयत रहें। आज आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे, शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना हैं। नौकरी के सिलसिले में परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं।

कुंभ राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपकी शैक्षिक गतिविधियों में सुधार होगा। आपके अन्दर आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आज आपके किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

मीन राशि- आज आप बेकार के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। उपहार की प्राप्ति होगी। आज आपके किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें, ख्याल रखें। परिवार में अशांति रहेगी, शांति बनाए रखने का प्रयास करें। मन परेशान हो सकता है, संयम और धैर्य बनाए रखें।