मेष राशि- आज पूरा दिन आपको मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। उपहार की प्राप्ति होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिस्थितियां प्रतिकूल होने के बाद भी आपकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है। पारिवारिक स्थितियां अच्छी रहेंगी। आज आप भगवान शिव की अराधना करते रहें आपके लिए बेहतर होगा।
वृष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आपका मन चंचल रहेगा। आपके अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई सफेद वस्तु पास रखें शुभ होगा।
मिथुन राशि- आज आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। आपका मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। मां काली की अराधना करते रहें लाभ मिलेगा।
कर्क राशि- आज आपको मानसिक शांति रहेगी। आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। बातचीत में संतुलित रहें। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें शुभ होगा।
सिंह राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में मन तो लगेगा, परंतु वांछित परिणाम मिलने की संभावना कम है। आज आपकी कोर्ट कचहरी में विजय, व्यापारिक लाभ, व्यवसाय में उन्नति होगी। नौकरी में अच्छी स्थिति है। संतान, प्रेम का साथ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। किसी हरी वस्तु का दान करें शुभ होगा।
कन्या राशि- आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। रुका हुआ काम बनेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य साथ देगा। कोई हरी वस्तु पास रखें लाभ होगा।
तुला राशि- आज आपको पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है, ख्याल रखें । परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र से धन लाभ हो सकता है। आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेगी, बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम साथ देगा। संतान से कुछ सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा। किसी पीली वस्तु का दान करें लाभ होगा।
वृश्चिक राशि- आज आपको मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें शुभ होगा।
धनु राशि- आज आपके अन्दर धैर्यशीलता की कमी बनी रहेगी, धैर्य बनाएं रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरतक्की के मार्ग बनेंगे, लेकिन स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें शुभ होगा।
मकर राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मन भी शांत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार पर ध्यान दें।संतान की स्थिति अच्छी है। प्रेम में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सफेद वस्तु पास रखें लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि- आज आपके कारोबार में सुधार हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परंतु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। वाहन, भूमि, भवन की प्राप्ति हो सकती है। घर में कुछ शुभ कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्तु पास रखें लाभ मिलेगा।
मीन राशि- आज आपका मन अशांत रहेगा, मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते है। आज आपका उद्योग-व्यापार में मन लगेगा। व्यवसायिक समय अच्छा है। प्रेम का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छी स्थिति में है। भगवान शिव की अराधना करते रहें शुभ होगा।
Anil Kumar
Editor