28 मार्च राशिफल– आज तुला राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना,कुछ खास बातों का रखें ख्याल

Spread the love

मेष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपनी सन्तान के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें।आज आपको तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। आज आपको किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृष राशि-आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में सुधार होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपके वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। व्यय की अधिकता बनी रहेगी। आज आपकी आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।आज आपके मन में निराशा के भाव रहेंगे, संयम और धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशि-आज आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी।आपको परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। सन्तान के स्वास्‍थ्‍य का खास ध्यान रखें। आज खर्च की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं। आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। भाइयों से मेल-मिलाप रहेगा।आज आपकी किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि– आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत भी रहें। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि– आज आप बेकार के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे, संयम बनाकर रखें। आज आपके सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि– आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में शान्ति‍ एवं सद्भाव बनाये रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि– आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम और धैर्य बनाए रखें। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है,आत्मसंयत रहें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

वृश्चिक राशि– आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, शांति के लिए प्रयास करें। आज आपका कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आपको माता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपकी कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आज आपको किसी समस्या का सामान करना पड़ सकता हैं।

धनु राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें।आज नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन की भी संभावना हैं। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता हैं।मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि– आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा, आत्मसंयत रहें।आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी, लेक‍िन मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। माता से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं,तैयार रहें।

कुंभ राशि– आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। व्यय की अधिकता बनी रहेगी।आय के नए साधन बन सकते हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें।

मीन राशि- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते है, संयम बनाकर रखें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। अपनी भावनाओं का वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। रहन-सहन कष्‍ टकारी होगा। तनाव से दूर रहें।