अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस! चीन के साथ सटी भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी की महिला जवान, वीडियो देख हर कोई नारी शक्ति के इस जज्बे को करेगा सलाम

Spread the love

आज महिलाएं देश और एक बेहतर समाज के निर्माण में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। घर की जिम्मेदारी हो या देश की रक्षा महिलाएं दोनों ही जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। भारत की महिलाओं ने हर क्षेत्र में मुकाम हासिल किया हैं फिर चाहे वह विज्ञान का क्षेत्र हो या फिर राजनीति का विभिन्न क्षेत्रों में आज महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। आज भारत की नारी अपनी राह में आने वाली हर चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारत की महिलाएं देश की सीमाओं पर गश्त करते हुए दुश्मनों के खात्मे के लिए डटकर खड़ी हैं।

ऐसा ही एक वीडियो महिला दिवस के अवसर पर सामने आया हैं, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से साझा किया गया है। वीडियो में देश की सीमा की सुरक्षा में तैनात महिला सैनिकों को देख हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की महिला जवानो का हैं जो मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी देश की रक्षा के लिए डटकर खड़ी हैं। जो देश के हर नागरिक के लिए एक प्रेरणा हैं।

दुश्मनों से देश की सीमाओं की रक्षा करती आईटीबीपी की महिला जवानों की टोली

इस वीडियो में भारतीय सीमा के दुर्गम इलाकों में महिलाएं गश्त करती हुई दिखाई दे रहीं हैं जो इस बात का प्रमाण हैं की आज की नारी किसी से कम नहीं हैं, उसके कंधे इतने मजबूत हैं की वह घर ही नहीं बल्कि देश की सुरक्षा का जिम्मा भी उठा सकते हैं। आईटीबीपी की महिला जवानों की ये वीडियो इसी बात को चरितार्थ करती हैं। जिसमें महिला जवान पहले पहाड़ों में गशत कर रही हैं और फिर नदी को पार करते दिख रही हैं।
बता दें, आईटीबीपी की ये महिला जवान जम्मू कश्मीर से लेकर उरुणाचल प्रदेश तक सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं।