• Latest
  • Trending
टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन

टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन

September 4, 2022
अमेरिका से राहुल ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले- ‘मैं यहां मन की बात’ करने नहीं आया हूं, बल्कि….’

अमेरिका से राहुल ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले- ‘मैं यहां मन की बात’ करने नहीं आया हूं, बल्कि….’

June 5, 2023
Viral Video: पति बना हैवान! पत्नी को बेरहमी से डंडे से जमकर पीटा, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

Viral Video: पति बना हैवान! पत्नी को बेरहमी से डंडे से जमकर पीटा, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

June 5, 2023
क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है इस साल की थीम! जानें महत्व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है इस साल की थीम! जानें महत्व और इतिहास

June 5, 2023
ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा! आंदोलन वापस लेने के फैसले को साक्षी मलिक ने बताया झूठा, ट्वीट कर बताई असली सच्चाई

ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा! आंदोलन वापस लेने के फैसले को साक्षी मलिक ने बताया झूठा, ट्वीट कर बताई असली सच्चाई

June 5, 2023
महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

June 5, 2023
Video: उधमसिंहनगर एसएसपी का बड़ा एक्शन! ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्नो पर चलवाया बुलडोजर

Video: उधमसिंहनगर एसएसपी का बड़ा एक्शन! ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्नो पर चलवाया बुलडोजर

June 5, 2023
Breaking News: 32 साल का इंतजार, अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा

Breaking News: 32 साल का इंतजार, अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा

June 5, 2023
मासूम से बर्बरता का खौफनाक वीडियो: दत्तक ग्रहण केंद्र में चीखती-चिल्लाती रही बच्चियां और प्रोग्राम मैनेजर पीटती रही, देखिये वीडियो

मासूम से बर्बरता का खौफनाक वीडियो: दत्तक ग्रहण केंद्र में चीखती-चिल्लाती रही बच्चियां और प्रोग्राम मैनेजर पीटती रही, देखिये वीडियो

June 5, 2023
ओडिशा में फिर हुआ रेल हादसा, ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के पांच डब्बे

ओडिशा में फिर हुआ रेल हादसा, ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के पांच डब्बे

June 5, 2023
WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह को मिली बड़ी राहत? साक्षी मलिक ने ट्वीट में कह दी यह बात! आखिर क्या है सच जानिए

WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह को मिली बड़ी राहत? साक्षी मलिक ने ट्वीट में कह दी यह बात! आखिर क्या है सच जानिए

June 5, 2023
योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर इन दिग्गजों ने दी सीएम को दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर इन दिग्गजों ने दी सीएम को दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

June 5, 2023
हिंदू महिलाओं के पर्सनल डाटा को इस्लामिक देश भेजने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, अंडर गारमेंट कंपनी को कर रहा था ब्लैकमेल

हिंदू महिलाओं के पर्सनल डाटा को इस्लामिक देश भेजने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, अंडर गारमेंट कंपनी को कर रहा था ब्लैकमेल

June 5, 2023
Monday, June 5, 2023
  • Login
Retail
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainemnt
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Khulasa Special
No Result
View All Result
Khulasa 24 India
No Result
View All Result

टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन

by News Desk
September 4, 2022
in India
टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, 54 साल के मिस्त्री की मर्सिडीज कार कासा के पास चरोटी गांव में सूर्या नदी के पुल पर रोड डिवाइडर से टकराई थी। टक्कर के बाद मर्सिडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक मर्सिडीज के ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया था। इसके बाद वह रोड डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने मर्सिडीज कार में सवार लोगों की डीटेल जारी की है। एक्सीडेंट में साइरस मिस्त्री के साथ जहांगीर दिनशा पंडोले की भी जान चली गई है। वहीं, अनायता पंडोले (महिला) और उनके पति दरीयस पंडोले घायल हुए हैं। अनायता मुंबई में डॉक्टर हैं और कार वही ड्राइव कर रही थीं। उनके पति दरीयस मंडोल JM फाइनेंशियल के CEO हैं। जहांगीर पंडोले, दरीयस के पिता थे।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ हादसा
पालघर के SP बालासाहेब पाटिल ने बताया- मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ था। साइरस और उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी मां पाट्सी पेरिन डुबास, शापूर मिस्त्री के अलावा दो बहनें लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री रह गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया
साइरस मिस्त्री के निधन पर PM मोदी ने संवेदना व्यक्त की है। PM मोदी ने ट्वीट किया- साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वे भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

शिंदे, गडकरी और गोयनका ने दी श्रद्धांजलि
साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी है। गडकरी ने लिखा- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति।

NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा- दिल दहला देने वाली खबर। मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं हो रहा है। रेस्ट इन पीस साइरस।” वहीं, आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने भी मिस्त्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा.. एक दुर्घटना में साइरस मिस्त्री के निधन की चौंकाने वाली खबर के बारे में सुना। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लंदन से की इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई
साइरस पालोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। साइरस ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद वे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए। उनके पास लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी थी।

साइरस ने 1991 में अपना फैमिली बिजनेस जॉइन किया था। उन्हें 1994 में शापूरजी पालोनजी ग्रुप का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने भारत का सबसे ऊंचा रेसिडेंशियल टावर, सबसे लंबा रेलवे पुल और सबसे बड़े पोर्ट का निर्माण किया। पालोनजी ग्रुप का कारोबार कपड़े से लेकर रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी और बिजनेस ऑटोमेशन तक फैला हुआ है।

टाटा ग्रुप के छठे ग्रुप चेयरमैन थे साइरस मिस्त्री
दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाया गया। टाटा के 150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री छठे ग्रुप चेयरमैन थे। वे टाटा सन्स के सबसे युवा चेयरमैन भी थे।

मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18% हिस्सेदारी
साइरस के पिता पालोनजी मिस्त्री 2006 में टाटा ग्रुप के बोर्ड से रिटायर हुए थे, जिसके बाद साइरस मिस्त्री ने उनकी जगह ली थी। पालोनजी मिस्त्री टाटा ग्रुप के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे। अब भी मिस्त्री परिवार की टाटा सन्स में 18.4% की हिस्सेदारी है। वे टाटा ट्रस्ट के बाद टाटा सन्स में दूसरे बड़े शेयर होल्डर्स हैं।

24 अक्टूबर 2016 को पद से हटाए गए थे
हालांकि चार साल के अंदर ही 24 अक्टूबर 2016 को टाटा सन्स ने उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया था। उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था। इसके बाद 12 जनवरी 2017 को एन चंद्रशेखरन टाटा सन्स के चेयरमैन बनाए गए थे। इस विवाद को लेकर टाटा सन्स का कहना था कि मिस्त्री के कामकाज का तरीका टाटा सन्स के काम करने के तरीके से मेल नहीं खा रहा था। इसी वजह से बोर्ड के सदस्यों का मिस्त्री पर से भरोसा उठ गया था।

यह भी पढ़ें 👉

अमेरिका से राहुल ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले- ‘मैं यहां मन की बात’ करने नहीं आया हूं, बल्कि….’

Viral Video: पति बना हैवान! पत्नी को बेरहमी से डंडे से जमकर पीटा, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

ShareSendTweet

Search news in news box

No Result
View All Result

Category

  • accident
  • airlines
  • Banking
  • business
  • covid-19
  • Crime
  • delhi
  • Economy
  • Education
  • Entertainemnt
  • Fact Check
  • Health
  • horoscope
  • India
  • international
  • job
  • Khulasa Special
  • Law
  • manipur
  • others
  • Politics
  • relief to the people living in live-in
  • Sports
  • spritual
  • Supreme Court set aside the decision of Kerala High Court
  • Technology
  • terrorist
  • uttar pradesh
  • uttarakhand
  • Viral Videos
  • weather
  • World
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • गुजरात
  • झारखंड
  • नागालैंड
  • नैनीताल

Khulasa 24 India

Anil Kumar
Editor

Contact Us

Address : Ward-14, Adarsh Colony, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
Contact : +91-9719739990
Email : editorkhuasa24x7india#gmail.com
Website :www.khuasa24x7india.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khulasa24india.com

  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • India
  • World
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Sports
  • Entertainemnt
  • Crime
  • Fact Check
  • Viral Videos
  • Khulasa Special

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In