7 फरवरी– देश की कुछ मुख्य खबरें एक नजर में

Spread the love

नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रविवार को 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने रविवार की सुबह 8:12 पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश उत्तराखंड पंजाब गोवा मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार में छोटी सभा इंडोर बैठकों को में ढील दे दी है, जबकि रोड शो और रैलियों पर पहले की तरह ही प्रतिबंध जारी रहेगा।

लुधियाना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए चरणजीत सिंह चन्नी का नाम घोषित किया हैं।

सांबा– भारत शनिवार और रविवार की आधी रात को सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में हीरोइन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे तीन घुसपैठियों को बीएसएफ के जवानों ने ढेर कर दिया। जिनके पास से 36 किलो हेरोइन हथियार और पाकिस्तानी नोट भी मिले हैं।

सुल्तानपुर–भारत लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही एक कार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर एक तेज रफ्तार कार आग का गोला बन गई। हादसे में कार में बैठे चार लोग जिंदा जल गए।

रांची स्थित डूमरदगा की बाल सुधार गृह में रविवार की सुबह बंदियों के दो समूह में हिंसक झड़प हो गई करीब आधे घंटे तक चली इस झड़प में 21 बाल बंदी घायल हो गए जबकि तेरा को गंभीर चोट आई है।

देहरादून। कांग्रेस मुख्यालय के सामने सड़क पार कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय रावत को मर्सिडीज चालक ने टक्कर मार दी। इसका विरोध जब उनके द्वारा इसका विरोध किया गया तो कार सवार अन्य युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद वह आईसीयू में भर्ती है।

कटड़ा।श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड 8 से 10 फरवरी तक पैसेंजर केबल कार सेवा को बंद रखेगा।

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार के घर से करीब ₹40000 की रकम मिली है। जिसके बाद पुलिस ने जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।