40 दिनों के लिए जेल से यूपी के बागपत आश्रम पहुंचा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, यहां मनाएगा दिवाली

Spread the love

हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनावों से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। शनिवार सुबह वह सुनारिया जेल से निकलकर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम पहुंच गया है। वहां पहुंचकर राम रहीम 2 मिनट 15 सेकेंड के लिए वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें राम रहीम ने इशारों में चुनावी संदेश दिया। राम रहीम ने कहा कि जैसा आपको बोला था, मानते रहना। जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना। मनमर्जी नहीं करनी है। इस बार राम रहीम जेल से बाहर रहकर पहली बार दीवाली मनाएगा।